अगरतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में 4350 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक पहलों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया और कहा हैकि त्रिपुरा अब विकास के डबल इंजन के आगमन केसाथ शांति और विकास के पथ पर है और मुझे त्रिपुरा के लोगों की क्षमता पर पूरा भरोसा है, हम विकास की रफ्तार को और भी तेज करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहाकि डबल इंजन सरकार केबाद त्रिपुरा में महिला स्वयं सहायता समूहों की संख्या 9 गुना बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने कहाकि कई दशक तक त्रिपुरा में उन दलों का शासन रहा, जिनकी विचारधारा का महत्व खो गया है और जो अवसरवाद की राजनीति करते हैं, उन्होंने त्रिपुरा को विकास से वंचित रखा था। उन्होंने कहाकि ग़रीब, युवा, किसान और महिलाएं इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, इस प्रकार की विचारधारा एवं मानसिकता से जनता का भला नहीं हो सकता, वे केवल नकारात्मकता फैलाना जानते हैं और उनके पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहाकि यह डबल इंजन वाली सरकार है, जिसके पास संकल्प केसाथ उपलब्धि केलिए एक सकारात्मक रास्ता है। प्रधानमंत्री ने कहाकि त्रिपुरा में विकास को गति देने केलिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहाकि मां त्रिपुर सुंदरी के आशीर्वाद से त्रिपुरा की विकास यात्रा नई ऊंचाइयों को छू रही है।
